पेरिस में अस्पताल के सामने अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत, एक गंभीर 

पेरिस में अस्पताल के सामने अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत, एक गंभीर 

पेरिस
फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाकर एक शख्स की जान ले ली। गोलीबारी में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है। पेरिस के हेनरी डुनंट हॉस्पिटल के बाहर सोमवार को ये घटना हुई है। गोलीबारी के बाद हमलावर मोटरसाइकल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहा। घटना के पीछे की वजहों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फ्रांस की मीडिया में दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हेनरी डुनंट हॉस्पिटल के बाहर पहुंचे शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक पुरुष और एक महिला को गोली लगी। गोली चलने के बाद यहां अफतरातफरी फैल गई। 

घटना को अंजाम देने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इसी अस्पताल में, जिसके सामने गोली चली, ले जाया गया। जहां घायल पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला इस अस्पताल में ही सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती है।