प्रचार करने MP में उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर सिद्धू
भोपाल
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में 29 अप्रैल से तूफानी जनसंपर्क और सभाएं करेंगे।
सिद्धू 29 अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर आएंगे। वे मुलताई, दामजीपुरा, पिपरिया और भोपाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वे 29 अप्रैल को दोपबरह बारह बजे बैतूल जिले के मुलताई में और दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर दामजीपुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वे होशंगाबाद की पिपरिया विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे वे भोपाल पहुंचेंगे और यहां शाम सात बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।
सिदधू रात 9 बजे भोपाल से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। चुनावी सभाओं में सिद्ध मोदी सरकार की पोल खोलेंगे और कांग्रेस की आमजन हितैषी योजनाओ के जरिए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 