प्रिंस-युविका ने मनाई शादी के बाद पहली दिवाली, KISS करते रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने

मुंबई
टीवी एक्टर प्रिंस नरूला 13 नवंबर को युविका चौधरी के साथ शादी में बंधन में बंधे गए हैं। हाल ही में प्रिंस और युविका ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इस दौरान युविका डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं प्रिंस व्हाइट कलर का कुर्ता पहने काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखे। तस्वीरों में प्रिंस पत्नी युविका को किस करते हुए दिखे।
इस क्यूट कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रिंय और युविका की जबरदस्त केमिस्ट्री देख आप भी दोनों के दीवाने हो जाएंगे।
बता दें कि युविका और प्रिंस की मुलाकात साल 2015 में टीवी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'स्पील्टसविला एक्स' में दिखे। अब वह 'एमटीवी लव स्कूल' के तीसरे सत्र की एक कड़ी में दिखेंगे।
प्रिंस को रिएलिटी शोज का किंग माना जाता है।
2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज एक्स2 का ‘अल्टीमेट राउडी’ का खिताब भी अपने नाम किया था। वहीं युविका 'ओम शांति ओम' फिल्म से लेकर दर्जनों एल्बम में नजर आई हैं।