बीएड परीक्षा में 61 हजार अभ्यर्थी पास, 27 से 8 जुलाई तक काउंसलिंग
पटना
बिहार में पहली बार आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (बीएड) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट के आधार पर राज्य के सभी 314 सरकारी और प्राइवेट बीएड कॉलेजों में सफल अभ्यर्थी दाखिला लेंगे. करीब 30 हजार सीटों के लिए 61,682 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. परीक्षा लेने वाली संस्था नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने कंबाइंट एमडिशन टेस्ट का रिजल्ट इस साल 8 दिन में जारी कर दिया है.
बीएड सीईटी के लिए 90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. 15 जुलाई को हुई परीक्षा में 82,132 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. क्वालिफाई किए गए कुल 61,682 में अभ्यर्थियों में से 37,490 पुरुष और 24,132 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. परीक्षा में 91अंक हासिल कर मनीष कुमार टॉपर रहे.
चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पटना के ज्ञान भवन में 27 जुलाई से 8 अगस्त तक होगी. हर दिन 3000 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी.
bhavtarini.com@gmail.com 
