भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा: दिग्विजय

भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा: दिग्विजय

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को हनुमान जयंती पर शहर के कई मंदिरों में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। उन्होंने साधु संतों और पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया।  इससे पहले आज सुबह सिंह ने ट्वीट पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योगों की कमर तोड दी है। भाजपा सरकार औद्योगिक विकास की बातें करती रही और मध्य प्रदेश के पीथमपुर- मंडीदीप जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों मतदूरों की छंटनी कर दी गई। बैरागढ़ का कपड़ा बाजार नोटबंदी और जीएसटी की मार से अब तक नहीं उभर सका है।  सिंह तड़के सबसे पहले छोला मंदिर पहुंचे। उनके साथ मंत्री पीसी शर्मा प्रमुख तौर पर थे। सिंह कतार में लगे और हनुमानजी की पूजा की। उन्होंने यहां के महंत से मुलाकात करते हुये उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं से भी मिले और अपने लिये समर्थन की उम्मीद की।
यहां से सिंह चार इमली स्थिति बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन करने आये कई आईएएस और आईपीएस अफसरों से मुलाकातें भी हुर्इं।