मंत्री से पहले पार्क का लोकार्पण बीजेपी विधायक को पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज
भोपाल
भोपाल में कांग्रेस के राज में लोकसभा चुनाव के ऐन पहले पार्क का लोकार्पण करना बीजेपी विधायक को महंगा पड़ गया. कमल नाथ सरकार ने भोपाल के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक विश्वास सारंग के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. दरअसल सूबे के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में विवेकानंद थीम पार्क का लोकार्पण करने वाले थे लेकिन श्रेय लेने की होड़ में स्थानीय बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने अपने समर्थकों के साथ रातों रात पार्क का लोकार्पण कर दिया. सवा करोड़ से ज्यादा लागत से ये थीम पार्क बना है.
पुलिस ने बीजेपी विधायक विश्वास सारंग सरकारी काम में अड़चने डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है. भाजपा विधायक पर एफआईआर दर्ज होने के बाद विश्वास सांरग ने बयान दिया है कि सरकार एक नहीं दस एफआईआर दर्ज करवा दे, चाहे फांसी पर लटका दें मगर वह जनता से जुड़े विकास के कार्य करना नहीं छोड़ेंगे, न ही सरकार से डरेंगे. बीजेपी विधायक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को दमनकारी बदले की भावना से चलने वाली सरकार है. हिटलर शाही गुंडागर्दी से चलने वाली सरकार है. मैंने अपने क्षेत्र में पार्क बनवाया तो मेरा अधिकार है कि जनता को समर्पित करूं लेकिन ऐसा किया कि एफआईआर दर्ज करा दी.
विश्वास सांरग के इस बयान के जवाब में प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि एक पूर्व मंत्री जो तीन महीने पहले मंत्री था, उसको ये शोभा नहीं देता. ये असंवैधानिक है. अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी. जो विभाग है और अड़चन डाली है तो एफआईआर तो करेगी. सरकार ने कुछ नहीं किया, उन्होंने किया है. अब हमारी बारी आएगी. विदित हो कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद भाजपा पूरे जोश के साथ पहले दिन से विभिन्न मुद्दों को लेकर घेरने के लिए सक्रिय है.
bhavtarini.com@gmail.com 
