मलाइका अरोड़ा के मां बर्थडे की पार्टी में अर्जुन कपूर को नहीं किया गया इन्वाइट?
मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता दोनों अपनी मां के बहुत नजदीक हैं। हर साल दोनों बहनें अपनी मां का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी दोनों बहनें इस खास मौके पर अपने मां के साथ थीं। हालांकि इस बार कोई बड़ी पार्टी नहीं रखी गई और केवल परिवार के नजदीकी दोस्तों के साथ एक डिनर रखा गया।
हालांकि इस डिनर में केवल फैमिली के लोग ही थी लेकिन एक व्यक्ति की गैर-मौजूदगी सबको खटक रही थी जोकि अरोड़ा फैमिली का काफी नजदीकी है। ख़ैर, यहां बात की जा रही है मलाइका के कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की जिनके साथ वह आजकल अक्सर दिखाई देते हैं।
बता दें कि हाल में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि मलाइका और अर्जुन अप्रैल में ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि अर्जुन अभी मलाइका की फैमिली से बच रहे हों या कुछ और मामला है कि जिसके कारण अर्जुन लोगों से आंख मिलाने से बच रहे हैं?
bhavtarini.com@gmail.com 
