मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकार-वार्ता ली..
रायपुर
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओ.पी. रावत ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकार-वार्ता ली। उन्होंने स्थानीय नवीन विश्राम भवन के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी आम चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों की प्रशंसा की। श्री रावत ने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और उनकी पूरी टीम द्वारा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
