रमन की विकास यात्रा अब 12 से, राजनाथ दिखाएंगे झंडी

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा अब 11 के बदले 12 को दंतेवाड़ा से शुरू होगी। रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं।

लोकनिर्माण मंत्री व प्रदेश यात्रा प्रभारी राजेश मूणत ने बताया कि विकास यात्रा 12 मई से शुरू होकर एक माह तक निर्धारित क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा का शुभारंभ 12 मई को दंतेवाड़ा से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

इस बार यात्रा दो चरणों मे होगी। पहला चरण 11 जून तक चलेगा। दूसरा अगस्त में शुरू होगा। रमन सिंह 2008 और 2013 के चुनाव से पहले भी विकास यात्रा लेकर निकले थे, दोनों बार लालकृष्ण आडवाणी इसमें शामिल हुए थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

इधर गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विकास यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश मुख्यालय में बैठक ली। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का समग्र विकास हुआ है और प्रगति को और गति देने में जुटे है। विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के आधार पर लगातार जनादेश मिल रहा है।