श्रीदेवी की पहली बरसी पर जाह्नवी ने शेयर की खास तस्वीर

श्रीदेवी की पहली बरसी पर जाह्नवी ने शेयर की खास तस्वीर

पिछले साल श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया, एक्ट्रेस की पहली डेथ एन‍िवर्स‍िरी पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी को याद करते हुए खास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी के हाथ नजर आ रहे हैं. जाह्नवी कपूर ने पोस्ट में ल‍िखा, मेरा द‍िल  हमेशा भारी हो जाता हैं, लेकिन हमेशा मैं स्माइल करती हूं क्योंकि आप इसमें हो.

जाह्नवी कपूर अपनी मां एक्ट्रेस श्रीदेवी के बेहद करीब रही हैं. श्रीदेवी का सपना बेटी को बड़े पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस देखना था. ये सपना पूरा तो हुआ लेकिन श्रीदेवी उसके पहले दुन‍िया से जा चुकी थीं. पूरे कपूर परिवार के लिए इस सदमे को बर्दाशत करना काफी दर्द भरा रहा. श्रीदेवी की मौत से एक साल बाद सोशल मीड‍िया पर आख‍िरी वक्त की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें दुबई में आयोज‍ित ए‍क पार‍िवार‍िक समारोह की हैं. इस तस्वीर में श्रीदेवी के साथ खुशी कपूर, बोनी कपूर और पर‍िवार के सदस्य नजर आ रहे हैं.