सरस्वती मंदिर प्रांगण में चलाया गया छठ घाट स्वच्छता अभियान,18 से शुरू होगा छठ पर्व

सरस्वती मंदिर प्रांगण में चलाया गया छठ घाट स्वच्छता अभियान,18 से शुरू होगा छठ पर्व

 भोपाल
बिहार सांस्कृतिक परिषद् के तत्वधान में छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से सरस्वती मंदिर प्रांगण, ई सेक्टर, बरखेड़ा में छठ घाट स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा स्वच्छ्ता एवं पवित्रता का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा हेतु सूर्य कुंडों एवं प्रांगण की पवित्रता अक्षुण रखते हुए छठ वर्ती श्रद्धालु एवं भक्तो की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार चार घंटो तक चलाया गया।
परंपरा अनुसार इस महापर्व में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होता है। जिसमे प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहता है। सिर्फ वनस्पतियों के बने सामग्री ही उपयोग की जाएगी। बांस के बनाए सूपा और दौरा का उपयोग किया जाएगा।

छठ घाट स्वच्छता अभियान में परिषद के सदस्यों को श्रमदान करने पर खूब उत्साह दिखा। सरस्वती मंदिर परिसर में जिस श्रद्धा एवं आस्था से लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व की तैयारी चल रही है। बिहार सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं गैर राजनैतिक संगठन हैं, जिसमे भोजपुरी, मैथली एवं मगही भाषी दो लाख लोग जुड़े है।

परिषद द्वारा सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, ई. सेक्टर, बरखेड़ा मे निर्मित सूर्यकुंड मे छठ महापर्व के भव्य आयोजन विगत 60 सालों से लगातार किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व इस वर्ष 18 नवंबर बुधवार को को नहाय–खाय से प्रारम्भ होकर 19 नवम्बर को लोहण्डा, संझत, खड़ना तथा 20 नवंबर को भगवान सूर्य का प्रथम अर्ध्य (सायं) एवं 21 नवंबर को द्धितीय अर्ध्य (प्रात देने के पश्चात सम्पन्न होगा।

इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए सुरक्षा मानकों पर शासन के निर्देशानुसार ही आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के आयोजन में मुख्य रूप से सतेन्द्र कुमार, रमा शंकर सिंह, सूर्य कुमार सिंह, रामनंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, हरि शंकर प्रसाद, अरुण विश्वकर्मा, डी के पाठक, मनोज पाठक, संतोष गुप्ता, कृष्णा कुमार अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।