'सुपर 30' की रिलीज को लेकर ऋतिक बढ़ीं मुश्किलें, ये है बड़ी वजह
बॉलीवुड में चल रहा #MeToo अभियान में कई बड़े दिग्गज सितारे लपेटे में आए हैं. इस अभियान का तहत विकास बहल भी काफी मुश्किल में फंस गए हैं. आपको बात दें, हाल ही में #MeToo अभियान के तहत फैंटम फिल्मस की एक पूर्व कर्मचारी ने विकास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जिसके बाद कई महिलाओं ने बारी-बारी से विकास पर आरोप लगाया. ऐसे में फैंटम फिल्मस के बंद होने की खबर ने विकास को और तोड़ दिया. खबर है कि अब विकास बहल अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट 'सुपर 30' को पूरा करने के लिए काफी मुश्किले हो रही हैं.
स्पॉटबॉय की खबर की मानें तो फिल्म की एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन हाल ही में बड़ी दिक्कतों से पूरा हुआ है. फिल्म के रिलीज में अब महज 7 हफ्तों का समय बचा हुआ है. फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी भी बाकी है. जिसके साथ ही फिल्म की शूटिंग 2 महीने से रुकी हुई है. वहीं खबर है कि विकास ऋतिक के साथ पोलैंड में शूट करना चाहते हैं. जिसके लिए उन्होंने रिलायंस और मधु मंतेना से गुहार लगाई है. लेकिन विकास बहल का नाम जब #MeToo अभियान सामने आया था तो ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में विकास के साथ आगे काम करने से खुद मना कर दिया था. अब देखना होगा ऋतिक विकास के साथ काम करते हैं या नहीं.
गौरतलब है कि ऋतिक इस फिल्म में मशहूर शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म आनंद कुमार की बायोपिक है. इस फिल्म को फैंटम और रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं. ऋतिक की ‘सुपर 30’ अगले साल 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है.
bhavtarini.com@gmail.com 