सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात के फिराक में थे नक्सली

सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात के फिराक में थे नक्सली

सुकमा
 बस्तर में पहले चरण का चुनाव शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव की एक सीट के लिए और घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां लगभग 50 हजार जवान तैनात है। इसके साथ ही यहां ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

नक्सलियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए और खासकर मतदान केंद्रों और सुरक्षा बलों के शिविरों के आसपास के इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद नक्सलियों में बाधा डालने की कोशिश की है।

बस्तर में मतदान से पहले ही सुरक्षाबलों ने हथियार समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये मामला बेदरे थानाक्षेत्र का है। इन नक्सलियों को एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने गिरफ्तार किया। ये नक्सली मतदान के दिन बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।

इनपर ज़िला बल और CAF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की। सभी गिरफ्तार नक्सली माओवादी माड़ डिवीज़न के सदस्य हैं।SP गोवर्धन ठाकुर ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। इससे पहले भी कुछ नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।