सेंसेक्स 36688 और निफ्टी 11077 पर खुला

सेंसेक्स 36688 और निफ्टी 11077 पर खुला

नई दिल्ली
आज की कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स  52.70   अंक यानि 0.14%  प्रतिशत बढ़कर 36,688.80   पर और निफ्टी 24.95  अंक यानि 0.23%  प्रतिशत बढ़कर  11,077.95  पर खुला। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच वित्त, ऊर्जा और धातु शेयरों में लिवाली के चलते बुधवार को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 193 अंक से ज्यादा चढ़ा तो निफ्टी 11,000 अंक के आंकड़े को पार कर गया।

तीस कंपनियों के शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स कारोबार समाप्ति पर 193.56 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,636.10 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह 50 कंपनियों वाला एनएसई निफ्टी सूचकांक 65.55 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,053 अंक पर बंद हुआ।