अनीस बज्मी ने ट्विटर पर लिखा अजय जब हम सबसे मिलने आते हैं तो...

अनीस बज्मी ने ट्विटर पर लिखा अजय जब हम सबसे मिलने आते हैं तो...

मुंबई
निर्देशक अनीस बज्मी (Anees Bazmee) का कहना है कि अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) जब भी उनसे मिलते हैं, उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। बज्मी ने ट्विटर पर अपनी और अजय की एक तस्वीर साझा की है। दोनों फिल्म ‘पागलपंती’ की सेट पर मिले थे।

तस्वीर के कैप्शन में निर्देशक ने लिखा, ‘‘हम भले ही हर दिन नहीं मिलें, लेकिन आखिरी बार हमने जहां बात छोड़ी होती है, वहीं से हम फिर जुड़ते हैं। सेट की सारी ‘पागलपंती’ के बीच अजय देवगन जब हम सबसे मिलने आते हैं तो मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। दोस्त, हमेशा के लिए।’’

अजय और बज्मी ने ‘प्यार तो होना ही था’, ‘दिवानगी’ और ‘हलचल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

‘पागलपंती’ इस साल 22 नवंबर को रिलीज होगी।