आरा की नई मेयर चुनी गईं रूबी कुमारी
आरा
रूबी कुमारी आरा की नई मेयर चुनी गईं हैं। मंगलवार को हुए मेयर के लिए चुनाव में कुल 42 वोट पड़, जिमने रूबी कुमारी को 38 और रेखा जैन को 4 वोट मिले। मेयर पद के लिए रूबी कुमारी शुरू से ही प्रबल दावेदार मानी जा रहीं थी। वहीं पुष्पा सिंह डिप्टी मेयर चुनी गई हैं। पुष्पा सिंह को तीसरे चरण में कुल 23 वोट मिले। बता दें कि देर रात तक कई पार्षद कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद वापस लौटे। सदर एसडीओ कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।
चुनाव के बाद नहीं निकाल सकेंगे जुलूस
विधि व्यवस्था को देखते हुए विजयी घोषित होने के बाद किसी प्रकार के विजय जुलूस या सभा की अनुमति नहीं है। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के वरीय प्रभार में एडीएम कुमार मंगलम और एएसपी अभियान नितिन कुमार हैं।