इंदौर क्राइम ब्रांच ने अकाउंट ब्लॉक के नाम पर ठगी से बचने जारी की एडवायजरी
इंदौर
बैंक एकाउंट ब्लॉक होने के नाम पर ठगी से बचाने के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस लोगों को जागरुक कर रही है। इसके लिए पुलिस ने एडवायजरी भी जारी की है। दरअसल इन दिन सायबर ठग कई तरह से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को जानकारी मिली है कि जिन लोगों ने पिछले दो महीनों से अपने बैंक खाते का उपयोग नहीं किया, उन्हें सायबर ठग का गिरोह शिकार बनाता है। यह गिरोह पहले फोन कर यह पूछता है कि आपने कितने दिनों से बैंक खाते का उपयोग नहीं किया, इसके बाद वह खाता बंद करने की धमकी देते हैं। इसके बाद यह गिरोह ग्राहक से उसकी व्यक्तिगत जानकारी लेने का प्रयास करते हैं। यह जानकारी लेते ही ठगी कर देते हैं। ऐसे कुछ मामले सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने लोगों को जागरुक करते हुए एडवायजरी जारी की है।
यह रखे ध्यान
क्राइम ब्रांच इंदौर के एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान बैंक खातें से ट्रांजेक्शन नहीं होने से खाता बंद नहीं होता है। बैंक अधिकारी कभी भी ग्राहकों से उसकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं पूछते। इसलिए यह जानकारी किसी को भी न दें।
bhavtarini.com@gmail.com 
