उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

जयपुर/राजसमंद। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार प्रातः नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास के साथ प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगलकामना की।

दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा से दूरभाष पर वार्ता कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंदिर की परंपरानुसार उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

महाप्रभुजी की बैठक में मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें मंदिर परंपरा के अनुरूप रजाई एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट किया गया।

इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कैलाश पालीवाल, विठ्ठल सनाढ्य, नितिन पानेरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।