मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां राज राजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां राज राजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद भी लिया।