एमपी नगर की बिल्डिंग में भीषण आग, मौके पर दमकल

भोपाल
प्रदेश की राजधानी भोपाल सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले एमपी नगर में एक बिल्डिंग में आग लग गई है। आग एमपी नगर के झोन 1 में स्थित प्रेस कांप्लेक्स के बालाजी टॉवर की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी है। आग इतनी भीषण है कि उसके चपेट में कई दफ्तर आ गए है, सूचना मिलते ही एक दर्जन दमकल मौके पर पहुंची है और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग का कारण पता नही चल पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के लिए लगी है।

बताया जा रहा है कि आग ने निजी कंपनी के एक दफ्तर पूरी तरह खाक हो गया है।इसमें लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है वही इमारत में कई दूसरी कंपनियों के दफ्तर भी है। आग धीरे धीरे बढ़ती जा रही है।आग को बुझाने की कोशिश चल रही है, लेकिन अभी उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के बाद इमारत में स्थित दफ्तरों के मालिक और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच चुके है। फिलहाल पूरी इलाके की बिजली भी बंद कर दी गई है।