कमेंटेटर सुशील दोशी भारतीय जनता पार्टी में शामिल

कमेंटेटर सुशील दोशी भारतीय जनता पार्टी में शामिल

इंदौर
क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोशी ने शुक्रवार को विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ले ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में दोशी भाजपा में शामिल हुए।

उल्‍लेखनीय है कि पेशे से व्‍यवसायी सुशील दोशी पद्मश्री से सम्‍मानित हो चुके हैं। क्रिकेट के अलावा टेनिस मैचों की हिंदी कमेंट्री भी वे कर चुके हैं।

मीडिया से बातचीत में दोशी ने खेल क्षेत्र को महत्‍व दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की केेंद्र सरकार की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि देश में खेल का बजट बढ़ाया गया है इसी से मैं बहुत प्रभावित हूं। उन्‍होंने कहा कि पार्टी में शामिल होकर उन्‍हें खुशी हो रही है। खेल के क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आ रही हैं। खिलाड़ी देश के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रतीक होते हैं। यह देश खिलाड़ियों और गुणीजनों की परवाह कर रहा है।