किसान ऋण माफी के पहले 6 घंटे में एक लाख से अधिक किसानों के प्रकरण स्वीकृत
भोपाल
मध्यप्रदेश आगामी 23 फरवरी तक 25 लाख 5 हजार किसानों के ऋण माफी के अंतिम दावे स्वीकृत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वीकृतियाँ जारी करने का कार्य दिन के साथ रात में भी किया जा रहा है।
जय किसान फसल ऋण योजना में कलेक्टर स्तर से ऋण माफी की स्वीकृतियाँ पोर्टल पर शुरू हो गई हैं। यह सुविधा शुरू होने के पहले 6 घंटे में आज एक लाख 284 किसानों के अंतिम दावा (फाइनल क्लेम) प्रकरण स्वीकृत हो गए। इन किसानों के 245 करोड़ 19 लाख रुपये के ऋण माफी दावा प्रकरण स्वीकृत हुए हैं।
आगामी 25 फरवरी से एक मार्च की अवधि में प्रदेश भर में तहसीलवार कार्यक्रमों में 25 लाख किसानों के ऋण खातों में राशि जमा कर दी जायेगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
