कोविड - 19 की विषम परिस्थितियों में सेवा का निर्वाहन करने डॉ राजीव शर्मा को मध्यप्रदेश शासन किया सम्मानित
भोपाल
वैश्विक महामारी कोविड - 19 की विषम परिस्थितियों में पूर्ण समर्पण भाव से सेवा का निर्वाहन करने हेतु मध्य प्रदेश के युवा शिक्षाविद डॉ राजीव शर्मा को मध्यप्रदेश शासन एवं न्यूज़ 18 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया
यह सम्मान मध्यप्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ राजीव शर्मा को पूर्व में भी 9 राष्ट्रीय अवार्ड एवं 22 राज्यीय अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड, एजुकेशन एक्सीलेंसी अवार्ड, शिक्षक श्री अवार्ड ,मध्य प्रदेश रत्न अवॉर्ड, आदि शामिल है ।इतनी कम उम्र में ही शिक्षाविदों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डॉ राजीव शर्मा वर्तमान मे स्वामी विवेकानन्द यूनिवर्सिटी सागर में निदेशक के रूप मे कार्यरत है ।।
bhavtarini.com@gmail.com 