ग्वालियर: एसीएसटी एक्ट में संशोधन से नाराज युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

ग्वालियर
ग्वालियर में एसीएसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में एक व्यक्ति ने खुदकुशी की कोशिश की है। खुदकुशी की कोशिश करने वाले का नाम योगेंद्र सिंह है और उसने आत्महत्या का प्रयास उस वक्त किया जब एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में मानसिंह चौराहे से रैली निकाली जा रही थी।


युवक का कहना है कि इस एक्ट की वजह से उसके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है इसलिए उसने आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने जैसे ही अपने ऊपर केरोसीन डाला मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचा लिया। युवक ग्वालियर शहर में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। गौरतलब है एससीएसटी एक्ट के विरोध के चलते शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और कल ही प्रशासन ने रैली निकालने की अनुमति दी थी।