चंडीगढ़ कैजुअल लुक में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, आलू परांठा खाते शेयर की तस्वीर

चंडीगढ़ कैजुअल लुक में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, आलू परांठा खाते शेयर की तस्वीर

मुंबई
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों 'छिछोरे' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म की कुछ ऑन लोकेशन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी बीच सुशांत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

इस तस्वीर में सुशांत के साथ दो शख्स परांठे खाते हुए नजर आ रहे हैं। सुशांत ने खुद इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि व्हाइट मक्खन के साथ आलू और गोभी का परांठा चंडीगढ़ में। तस्वीर में वो काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में सुशांत कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सुशांत के अलावा उनके साथ मौजूद शख्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो 'छिछोरे' में प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह फिल्म इसी साल 30 अगस्त को रिलीज होगी।