जब ऋषभ पंत और केदार जाधव संग हमर में घूमने निकले धोनी

जब ऋषभ पंत और केदार जाधव संग हमर में घूमने निकले धोनी

रांची 
बात 2016 की है जब महेंद्र सिंह धोनी ने न्यू जीलैंड क्रिकेटर्स को हैरान कर दिया था और बुधवार को उन्होंने यह फिर किया। वह अपनी हमर लेकर बाहर निकले और अपने साथी खिलाड़ियों को रांची की सड़कों पर सैर कराई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। यह धोनी का गृहनगर है और उन्होंने एक परफेक्ट ओपनर बनने का कोई मौका नहीं गंवाया। बाइक के दीवाने धोनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और बुधवार को वह केदार जाधव और ऋषभ पंत के साथ अपनी हमर में घूमने निकले। इसके बाद धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने भारतीय क्रिकेटर्स के लिए अपने फार्म हाउस पर डिनर का आयोजन करवाया। युजवेंद्र चहल ने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ फोटो शेयर किया। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को रांची पहुंची और एयरपोर्ट पहुंचे प्रशंसकों में सबसे ज्यादा उत्साह लोकल बॉय महेंद्र सिंह धोनी के लिए था।