जहरीला खाना खाने से निजी स्कूल के 60 बच्चे पड़े बीमार
पूर्णिया
बिहार के पूर्णिया के बायसी में एक प्राइवेट स्कूल के करीब 60 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए. इन बच्चों ने रात में खाना खाया था. उसके बाद अचानक इतनी तबियत बिगड़ गई. सभी बीमार पड़े बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अभी सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.
जानकारी के मुताबिक इस प्राइवेट स्कूल में करीब 80 बच्चे छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं. किसी बच्चे ने सब्जी में चूहे मारने वाली दवा मिला दी और फिर जहरीली सब्जी खाने के कारण कई बच्चों को सिर दर्द और उल्टियां होने लगी. काफी देर तक स्कूल प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन रात में जब बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तब रविवार रात करीब 11 बजे बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बायसी एसडीएम सावन कुमार ने बताया कि बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं, स्कूल के शिक्षक ने कहा कि किसी शरारती बच्चे के द्वारा सब्जी में चूहे मारने वाली दवा मिलाने के कारण बच्चे बीमार पड़े हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 
