दिग्गी की सभाओं पर भाजपा की लगी आंख-कान

दिग्गी की सभाओं पर भाजपा की लगी आंख-कान

भोपाल
मतदात का काउंट डाउन शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उपचुनाव प्रचार के मैदान में उतर रहे हैं। वे आज से चुनावी शोर थमने तक हर दिन सभाएं करेंगे। उनकी आज अशोकनगर में सभा होने जा रही है। इसके बाद इसी  क्षेत्र में वे बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मंच साझा करेंगे।

इधर यह भी बताया जाता है कि दिग्विजय सिंह के भाषण पर भाजपा कान लगाए बैठी हुई है, ताकि उसे सिंह के भाषण से मतदान के पूर्व कोई बड़ा मुद्दा मिल सके।  दिग्गज नेताओं में शुमार दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव 2018 में भी कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुकाबले में सबसे कम सभाएं की थी। अब अंतिम 6 दिनों में वे कुछ क्षेत्रों में सभाएं करने जा रहे हैं।

 दिग्विजय सिंह की आज मुंगावली में सभा है। बुधवार को वे मुंगावली में भी कमलनाथ के साथ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अशोकनगर विधानसभा  क्षेत्र में सभा करेंगे। गुरुवार को वे ब्यावरा और राजगढ़ में सभाएं करेंगे।

इधर दिग्विजय सिंह की चुनावी सभाओं पर भाजपा भी अपनी आंख और कान लगाकर बैठी हुई है। दरअसल भाजपा को उम्मीद है कि दिग्विजय सिंह अपनी सभा में ऐसा कुछ बोलेंगे जिससे उसे मतदान के पूर्व बड़ा मुद्दा मिल सकता है।