नवरात्रि से पहले सोने के भाव में आई तेजी
नई दिल्ली
त्योहारी मौसम में आभूषण निमार्ताओं की ओर से माँग आने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना शुक्रवार को 700 रुपये रिपीट 700 रुपये चमककर दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 38,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।
वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में चाँदी 870 रुपये लुढ़ककर एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर 46,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 8.05 डॉलर लुढ़ककर 1,497.15 डॉलर प्रति औंस रह गया। गुरुवार को भी इसमें दो प्रतिशत की गिरावट रही। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.10 डॉलर टूटकर 1,505.10 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.29 डॉलर फिसलकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।
त्योहारी मौसम को देखते हुये स्थानीय बाजार में आभूषण निमार्ताओं ने पीली धातु की खरीद बढ़ा दी है। इससे सोना स्टैंडर्ड 700 रुपये की छलाँग लगाकर 11 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 38,800 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चढ़कर 30,300 रुपये के भाव पर रही।
वैश्विक दबाव में चाँदी में गिरावट देखी गयी। चाँदी हाजिर 870 रुपये लुढ़ककर 46,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। यह 23 अगस्त के बाद का इसका निचला स्तर है। चाँदी वायदा 872 रुपये की गिरावट में 45,870 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 940 रुपये और 950 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
bhavtarini.com@gmail.com 
