नेहा धूपिया का दावा, बीएफएफ्स विद वोग का नया सीजन होगा मजेदार
मुंबई
अभिनेत्री नेहा धूपिया बीएफएफ विद वोग के आने वाले सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह सीजन काफी मजेदार होगा। नेहा ने एक बयान में कहा कि बीएफएफ्स विद वोग का आने वाला सीजन पागलपन से भरा है।
उन्होंने इस बारे में कहा कि बॉलीवुड के सुपर सैसी मजेदार और पागलपन से भरे बीएफएफ्स के साथ शूटिंग करने के दौरान हमने काफी अच्छा वक्त बिताया। प्रोमो को देखकर ही आप इसकी प्रशंसा करेंगे। बीएफएफ्स विद वोग के आगामी सीजन का प्रसारण 27 अप्रैल से कलर्स इन्फिनिटी पर होगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
