पूर्व न्यायाधीश जैन बीसीसीआई के लोकपाल नियुक्त किया

पूर्व न्यायाधीश जैन बीसीसीआई के लोकपाल नियुक्त किया

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व जस्टिस डीके जैन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया है। जैन को बीसीसीआई में उठ रहे प्रशासनिक मुद्दों के कारण उन्हें संभालने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। शीर्ष अदालत की न्यायाधीश एस.ए. बोब्डे और न्यायाधीश अभय मनोहर सापरे की बैंच ने छह वकीलों के सहमत हो जाने के बाद जैन को लोकपाल नियुक्त किया है। इन छह वकीलों के नाम का सुझाव पी.एस. नरसिम्हा ने दिए थे। सुप्रीम कोर्ट नरसिम्हा से सलाह करने के बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) के तीसरे सदस्य के नाम का ऐलान भी कर सकता है। तीसरे सदस्य का नाम गुरुवार को तय किया जा सकता है।