बड़वानी में आठ साल के बच्चे की मौत, परिजन बोले- कई दिनों से भूखा था परिवार
बड़वानी
मध्य प्रदेश के बड़वानी (Badwani) जिले के सेंधवा ब्लॉक में एक ही परिवार के छह सदस्यों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान आठ साल के मासूम की मौत हो गई. वहीं, परिवार के अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. मामले में परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से भूखा (Hungry) होने के कारण परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत खराब हुई है. पूरे मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.
घटना जिले के सेंधवा ब्लॉक की है, जहां एक परिवार के छह सदस्यों की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सेंधवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गई. अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों का कहना है कि कई दिन से भूखा रहने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई. सेंधवा के रहने वाले रतन के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब बताई जा रही है. रतन और उसके परिवार का गुजारा प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी से ही चलता है.
रतन और उसके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि रतन का राशन कार्ड नहीं होने से उसे उचित मूल्य की दुकान से राशन भी नहीं मिलता है. रतन के भाई ने भी बताया कि गांव के लोगों के जरिए समय-समय पर उनकी मदद भी की जाती रही, ताकि कम से कम उसके परिवार को दो टाइम का भोजन मिल सके.
bhavtarini.com@gmail.com 
