बांस-बल्लियों पर लटके कमलनाथ के मंत्री, आदिवासी नेताओं ने दी यह चेतावनी

बांस-बल्लियों पर लटके कमलनाथ के मंत्री, आदिवासी नेताओं ने दी यह चेतावनी


बुरहानपुर
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के बदनापुर-सीवल में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान आदिवासियों से हुई झड़प और फायरिंग का मामला गर्मा गया है। इसी के चलते मंगलवार को कमलनाथ सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री ओंकारसिंह मरकाम एवं स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट नेपानगर पहुंचे। इस दौरान जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर जायजा लेते समय बांस-बल्लियों से बने मचान को देखकर मंत्री मरकाम ने इसकी मजबूती परखने के लिए उस पर झूल गए।मंत्री को ऐसा झूलता देख वहां मौजूद ग्रामीण हंस पड़े।

इस दौरान बुरहानपुर विधायक सुरेंद्रसिंह ठाकुर, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अफसर-कर्मी मौजूद थे।बीम लगाते हुए मंत्री को उस पर झूलते देख वहां मौजूद सारे लोग अचानक हंसने लगे। इसे वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने कैमरे में कैद किया।वही मंत्रियों ने मौका स्थल देखा और वन क्षेत्र की हकीकत जानी। दोनों मंत्रियों से बातचीत के दौरान माधुरी बेन समेत अन्य आदिवासी नेताओं ने वन अमले पर अत्याचार, फसलें उजाड़ने, जबरन बेदखल करने और फायरिंग करने के आरोप लगाए। उन्होंने मंत्रियों को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि रविवार तक दोषी डीएफओ समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्‌रवाई नहीं कीजाती तो सोमवार को थाने का घेराव करेंगे। इस दौरान नारे भी लगाए गए। लड़ेंगे जीतेंगे के नारे गूंजे।

बता दें नेपानगर विधानसभा के बदनापुर के जंगल में नौ जुलाई को अतिक्रमण हटाने गए वन अमले और आदिवासियों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान आदिवासियों ने पथराव किया था। वनकर्मियों पर फायरिंग का आरोप है। इसमें पांच आदिवासियों को छर्रे लगे हैं।