मध्‍यप्रदेश के खरगोन जिले के ऐश्‍वर्य ने लगाया सोने पर निशाना

मध्‍यप्रदेश के खरगोन जिले के ऐश्‍वर्य ने लगाया सोने पर निशाना

खरगोन
 मध्‍यप्रदेश के खरगोन जिले के ऐश्‍वर्य प्रतापसिंह तोमर ने जर्मनी में आयोजित जूनियर विश्‍व कप शूटिंग प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता है।

झिरन्‍या के पास रतनगांव निवासी ऐश्‍वर्य प्रतापसिंह तोमर ने विश्‍व कप के 50 मीटर 3 पोजिशन एयर रायफल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व करते हुए पहला स्‍थान पाया। ऐश्वर्य ने 459.3 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

यह जानकारी उनके पिता वीरबहादुर सिंह तोमर ने दी है। उन्‍होंने बताया कि जूनियर वर्ल्डकप 12 जुलाई से अारंभ हुआ है और 20 जुलाई तक चलेगा। जूनियर वर्ल्डकप की मेजबानी शुल(जर्मनी) कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्य ने इससे पहले भी कई बार देश के लिये स्वर्ण सहित कई पदकों पर कब्जा जमाया है।

हाल ही मे दिल्ली में आयोजित 19 वीं कुमार सुरेंद्रसिंह स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप में उन्‍होंने मध्यप्रदेश को दो स्वर्ण पदक दिलाए थे।