मिहिर संग फिर से काम करेगी नायरा

मिहिर संग फिर से काम करेगी नायरा

Yeh rishta Kya Kehlata Hai के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि हमेशा की तरह नायरा दादी को समझाती है और ऑफिस के लिए निकल जाती है। कार्तिक फायर अलार्म चलाने की कोशिश कर रहा होता है, ताकि मीटिंग लेट हो जाए। हालांकि को कामयाब नहीं होता है क्योंकि मीटिंग कैंसल हो जाती है। सभी जब जा रहे होते हैं, तब नायरा वहां पहुंचती है। मिहिर कपूर नायरा को बुरा भला कहता है। कार्तिक नायरा को देर तक काम कराने के लिए मिहिर को बुरा भला कहता है। इसके बाद नायरा नौकरी छोड़ने का फैसला लेती है।

अगले एपिसोड के प्रोमो में नायरा मिहिर कपूर का कॉल रिसीव करते हुए दिखाई दे रही है। मिहिर नायरा से कहता है कि वह उसके साथ फिर से काम कर सकती है। मिहिर बताता है कि वह आमतौर पर किसी दूसरा मौका नहीं देता, लेकिन कार्तिक की माफी ने उसे अपना मन बदलने के लिए मजबूर कर दिया। नायरा खुश है कि कार्तिक गुस्सा करने और उसके काम में दखल देने के लिए मिहिर से माफी मांग ली है।

प्रोमो देखने के बाद यह पता चलता है कि सिंधिया परिवार को जो डिजाइन्स दिखाए गए हैं, वह उससे डिजाइनों से खुश नहीं हैं। सिंधिया परिवार कुछ यूनिक डिजाइन देखना चाहता है क्योंकि उन्होंने सूक के बारे में बहुत कुछ सुना था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगती है। क्या मिहिर कपूर इससे शर्मिंदा महसूस करेगा? नायरा इस स्थिति को कैसे संभालेंगी? या फिर नायरा कुछ नए डिजाइन्स लेकर आएगी?