मीटू: एमजे के बाद एक और BJP नेता की छुट्टी

देहरादून
उत्तराखंड बीजेपी के महासचिव संजय कुमार को पार्टी ने पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनके खिलाफ एक महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। आरोप सामने आने के बाद पार्टी ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए संजय कुमार को पद से हटा दिया है।
बीजेपी ने इस बार एम जे अकबर मामले जैसी गलती नहीं की और मामला तूल पकड़ता उससे पहले ही पार्टी के बड़े नेता को पद से हटा दिया।
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री एम. जे. अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बीजेपी कई दिन अकबर के बचाव की मुद्रा में दिखी। हालांकि चौतरफा आलोचना होने के बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया था।
पिछले महीने #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया था। उन्होंने आरोप लगाने वाली एक पत्रकार पर मानहानि का केस किया था।