राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी की रिपोर्ट सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले ऐथलेटिक्स से

नई दिल्ली
राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने पिछले साल 71 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जिनमें से सबसे अधिक ऐथलेटिक्स से जुड़े हुए थे। प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के 21 मामले ऐथलेटिक्स से जुड़े थे। हाालंकि 2015 की तुलमा में डोप टेस्ट में पॉजिटिव नमूने पाए जाने की संख्या कम हुई है।

ऐथलेटिक्स और पावर लिफ्टिंग के मामले सबसे अधिक
डोप धोखाधड़ी के मामले 2015 में 110 थे जो 2017 में 71 हो गए, लेकिन नाडा ने उस समय 4734 नमूनों की जांच की थी। नाडा ने 2017 में ऐथलेटिक्स में 815 टेस्ट किये जिनमें से 502 प्रतियोगिता के दौरान और 229 प्रतियोगिता से बाहर किए गए। इनमें से 84 खून के नमूने थे। डोप उल्लंघन में दूसरे सबसे ज्यादा मामले पावर लिफ्टिंग के थे जिनके 50 नमूने एकत्र किए गए और 14 मामले पॉजिटिव निकले।

डोप उल्लंघन का ऐसा रहा रेकॉर्ड
ऐथलेटिक्स में नाडा रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में 815 जांच किए गए। इसमें से 502 इन कॉम्पिटिशन और 229 आउट कॉम्पिटिशन थे। 84 रक्त के नमूनों की जांच की गई। पावर लिफ्टिंग में 14 पॉजिटिव नमूने पाए गए और वेटलिफ्टिंग में 359 नमूनों की जांच में 11 पॉजिटिव टेस्ट पाए गए।