लॉकडाउन के समय में जबकि सारा भी अपना सारा समय घर पर बीता रही
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान सुर्खियों में बने रहना बखूबी जानती हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया का भी जबरदस्त इस्तेमाल करती हैं। इस बार भी लॉकडाउन के बीच उन्होंने एक ऐसा विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल है। इस विडियो में उनके साथ भाई इब्राहिम खान भी हैं। यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव रहती हैं। उनके फैंस भी चाहते हैं कि समय-समय पर वह अपनी तस्वीरें या विडियो शेयर करें। भाई इब्राहिम के साथ उनकी बॉन्डिंग भी जबरदस्त दिखती है।
bhavtarini.com@gmail.com 