वृद्धा से मांगा आर्शिवाद और ले भागा सोने की चेन और अंगूठी
भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में आर्शिवाद लेने के बहाने एक युवक वृद्ध किराना दुकान संचालिक की सोने की चेन और अंगूठी लेकर भाग गया। जिसकी कीमत करीब साठ हजार रूपये बताए जा रही है। वहीं गांधी नगर में अज्ञात चोरों ने सूने आवास से 50 हजार रूपये का माल बदमाशों ने पार कर दिया। वहीं गौतम नगर में भी अज्ञात आरोपियों ने एक घर में धावा बोलकर बदमाश हजारों रूपये का माल लेकर चंपत हो गए। पुलिस तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। एक भी आरोपी का पुलिस सुराग नहीं जुटा सकी है।
पुलिस के अनुसार कटारा हिल्स स्थित ईडब्ल्यूएस के मकान नंबर 105 में पुष्पलता देशमुख पति कृष्णराव देशमुख (75) रहती हैं। वह घर में ही स्थित एक दुकान के अंदर किराना सामान बेचती हैं। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वृद्धा दुकान पर बैठी थीं। तभी एक अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आया। जिसने पांच सौ रूपये वृद्धा के काउंटर पर रखे और कुछ सामान मांगा। इसी बीच आरोपी ने आगे बड़कर महिला के पांव छुए और आर्शिवाद मांगा। जब वृद्धा आर्शिवाद देने उठी तो आरोपी ने काउंटर के नीचे से हाथ डालकर दुकान में रखे काउंटर की ड्रार में हाथ डाल दिया। जिसमें वृद्धा की एक सोने की चेन और सोने की अंगूठी रखी थी। आरोपी ने दोनों चीजें चोरी की और बाइक लेकर चलता बना। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं गांधी नगर स्थित शिवाजी वार्ड में बीते सात सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने लखन मेथानी के सूने आवास का ताला तोड़ दिया। जहां से आरोपी तीस हजार रूपये की नकदी और टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए माल की कीमत करीब 50 हजार रूपये थी। गौतम नगर की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले सत्यपाल सक्सेना के घर से चोरों ने बीस हजार रूपये का माल चोरी कर लिया।
bhavtarini.com@gmail.com

