शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को कहा 'माफिया'
टीवी ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच की कड़वाहट दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कई बार सोशल मीडिया पर विकास के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी शिल्पा शिंदे ने अब उन्हें 'माफिया' का टैग दिया है। वहीं एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने इन कॉमेंट्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
शिल्पा शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने विकास गुप्ता को टीवी इंडस्ट्री का माफिया कहते हुए दावा किया कि उन्होंने साल 2017 में उन्हें बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने से रोकने के लिए डेफमेशन केस किया था। उन्होंने कहा कि शो को जॉइन करने से ठीक पहले उन्हें इसका नोटिस थमाया गया था।
ऐक्ट्रेस ने टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से उन्हें बाहर किए जाने को लेकर भी बात की। उन्होंने बिल्स शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें हर महीने का वेतन नहीं मिल रहा था और उन्होंने हमेशा पैसों से ऊपर उठकर काम चुना है। शिल्पा ने कहा कि ऐसे में पैसों के लिए शो को छोड़ने जैसी बातें सिर्फ उनकी गलत इमेज बनाने के लिए की गईं।
Your love and support as fans is in literal sense #onyourface for them.. Thanks a ton to all of you ❤ pic.twitter.com/Q8XPt4IoB4
— Shilpa Shinde. Risk everything...Regret nothing... (@ShindeShilpaS) 15 December 2018
विकास गुप्ता ने दिया यह रिऐक्शन
शिल्पा शिंदे के आरोपों पर विकास गुप्ता ने हाल ही में बयान दिया। दरअसल, एक इंटरव्यू में उनसे इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस सब से हैरान हैं। विकास ने कहा कि वह यह देखकर हैरान हैं कि शिल्पा शिंदे अभी भी उन्हें टारगेट कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस 12 में गेस्ट अपीरियंस से पहले उनकी और शिल्पा की लंबी बात हुई थी, जिसमें उन्होंने पुरानी बातों को भुलाने और नए सीजन के कंटेस्टेंट से ज्यादा खुद को हाइलाइट न करने की बात तय की थी। विकास गुप्ता ने कहा कि जब शो में उनका बर्ताव और अपने लिए उनका बर्ताव देख वह हैरान हो गए थे।
bhavtarini.com@gmail.com 