शुभंकर डे ने पांचवीं सीड क्रिस्टी को लुढ़काया

शुभंकर डे ने पांचवीं सीड क्रिस्टी को लुढ़काया

बासेल
गैर वरीयता प्राप्त भारत के शुभंकर डे ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पांचवीं सीड इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को गुरूवार को 12-21 22-20 21-17 से हराकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। शुभंकर ने यह मुकाबला एक घंटे 11 मिनट के कड़े संघर्ष में जीता। शुभंकर का क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के चेन लोंग से मुकाबला होगा। इस बीच भारत के परुपल्ली कश्यप, बी साई प्रणीत और आठवीं सीड समीर वर्मा ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। महिला एकल में क्वालीफायर रिया मुखर्जी भी दूसरे दौर में पहुंच गयी हैं। मिश्रित युगल में अर्जुन एमआर और मनीषा के ने हमवतन प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को 55 मिनट में 21-16 16-21 21-15 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।