सरकारी अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही, महिला ने बेड पर ही दिया बच्चे को जन्म

गोहाना
 गोहाना में सरकारी हॉस्पिटल में एक बार फिर आया डॉक्टरों द्वारा लापरवाही का मामला सामने आया। गोहाना के गढ़ी गांव की गर्भवती महिला देर रात को प्रसव पीड़ा के कारण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक थी लेकिन हॉस्पिटल में कोई भी डॉक्टर नहीं था सिर्फ स्टाफ नर्स थी। महिला के परिजनों द्वारा बार-बार डॉक्टर्स को बुलाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी डॉक्टर सुबह तक नहीं पहुंचा। सुबह के करीब आठ बजे महिला ने हॉस्पिटल के मरीजों वाले बैड पर ही बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के आरोप है हॉस्पिटल में ना कोई डॉक्टर था और स्टाफ नर्स ने कोई भी मदद नहीं की। जिसके कारण जच्चा व बच्चा की जान को खतरा हो सकता था। उधर एसएमओ नागरिक हॉस्पिटल डॉक्टर पूनम ने बताया कि अगर किसी से लापरवाही हुई है उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

 
गांव गढ़ी की इसराना नाम की गर्भवती महिला के परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने के कारण गोहाना के नागरिक हॉस्पिटल में देर रात को भर्ती करवाया। लेकिन रात को कोई भी डॉक्टर प्रसूति गृह में नहीं था। महिला प्रसव पीड़ा के कारण बहुत ही ज्यादा तड़प रही थी। हॉस्पिटल में दो स्टाफ नर्स थी उनको बार बार डॉक्टर को बुलाने को कहा गया मगर कोई भी उन्होंने मदद नहीं की। बाद में हॉस्पिटल के वार्ड के बैड पर ही बच्चे का जन्म हुई है। एसएमओ डॉक्टर पूनम ने बताया कि सुबह के करीब आठ बजे महिला ने हॉस्पिटल के बैड पर ही बच्ची को जन्म दिया है। जैसे परिजन कार्रवाई चाहते हैं, वैसी ही कार्रवाई वैसी कार्यवाही की जाएगी।