21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानिए कैसे देखें स्मार्टफोन में लाइव स्ट्रीमिंग
क्या आपको याद है आखिरी बार लाल चंद्रमा कब देखा है...? काफी लोग सोच रहे होंगे कि चंद्रमा लाल भी होता है। जी हां चंद्रमा लाल भी होता है और अगर आपने पहले कभी नहीं देखा तो आपके पास इस बार देखने का मौका है। दरअसल, 27 जुलाई को 21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण की वजह से चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा और पूरी पृथ्वी पर अंधेरा हो जाएगा। इस बार का यह भीषण चंद्र ग्रहण करीब 1 घंटे 43 मिनट तक रहेगा। जोकि इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण होगा।
सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। इस बड़े ग्रहण को देखने के लिए किसी खास उपकरण की भी आवश्यकता नहीं है। भारतीय समय के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण 27 जुलाई की रात 11:54 मिनट पर दिखाई देगा। जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई को रात एक बजे शूरू होगा। 1.52 से 2.43 बजे तक चंद्रमा सबसे ज्यादा अंधकार में रहेगा। आपको बता दें कि इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि चार घंटे की होगी। इस दौरान चंद्रमा लाल हो जाएगा जिसे अंग्रेजी में ब्लड मून भी कहते हैं।
कैसे लगता है चंद्र ग्रहण
दरअसल, हम आपको बताते हैं कि ऐसा होता क्यों है। जब पृथ्वी र्य की परिक्रमा के दौरान चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है, तब चंद्रमा धरती की छाया में छिप जाता है। इस दौरान हमें धरती से चंद्रमा का छिपा हुआ भाग काला दिखाई देता है। इसी को चंद्र ग्रहण कहते हैं।
पृथ्वी के इन भागों में दिखेगा ब्लड मून
पूर्वी अफ्रीका, मध्य पूर्व और मध्य एशिया, भारत और दक्षिणी रूस के उत्तरी हिस्सों के लोगों को ब्लड मून यानि लाल चंद्रमा का शानदार दृश्य दिखेगा। चीन और दक्षिण अमेरिका ग्रहण की एक झलक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वी के बाकी अरबों लोग चंद्र ग्रहण को नहीं देख पाएंगे, लेकिन यदि आप उपर्युक्त क्षेत्रों में हैं तो आप इस खगोलीय घटना को देखने के लिए भाग्यशाली होंगे। अब सवाल है कि उस वक्त अगर बादल छाए रहेंगे तो क्या होगा क्योंकि तब आप इसे ठीक से नहीं देख पाएंगे। ऐसी परिस्थिति में आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग कर सकते हैं।
स्मार्टफोन से भी देख सकते हैं लाल चंद्रमा
यहां बताया गया है कि आप अपने आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस पर लाल चंद्रमा कैसे देख सकते हैं। अपने आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस पर चंद्र ग्रहण को कैसे देखें। दरअसल, मौसम चैनल ने घोषणा की है कि यह चंद्र ऐक्लीप्स की लाइव स्ट्रीम को अपने ऐप पर होस्ट करने जा रहा है जो आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है। लाइव स्ट्रीमिंग 27 जुलाई को 4 बजे ईडीटी पर शुरू होगी। इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखनी होगी। कैनरी द्वीपसमूह के एस्ट्रोफिजिक्स संस्थान भी अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी वेधशाला से घटना का लाइव स्ट्रीम आयोजित कर रहा है। आप यहां भी लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प आपके काम ना आ पाएं तो आप चंद्र ग्रहण के क्षेत्र में रहने वाले किसी दोस्त को स्काइप के जरिए ब्लड मून दिखाने के लिए बोल सकते हैं। लिहाजा अब आप इस शानदार, सुंदर और सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण को देखने के लिए तैयार हो जाइए।