3 दिवसीय रज़ा उत्सव का हुआ समापन

3 दिवसीय रज़ा उत्सव का हुआ समापन

3 दिवसीय रज़ा उत्सव का हुआ समापन

पण्डवानी गायिका रितु वर्मा ने बांधा शमा

3-day-raza-celebration-concludes Syed Javed Ali मंडला - रविवार को 3 दिवसीय रज़ा उत्सव का समापन हो गया। 22 फरवरी को विश्वप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की 97वीं जयंती पर 3 दिवसीय रज़ा उत्सव की शुरुआत रपटा घाट में हुई थी जिसका रविवार को समापन हो गया। रज़ा उत्सव की रपटा घाट में शुरुआत के पूर्व स्थानीय बिंझिया स्थित कब्रिस्तान में हैदर रज़ा की कब्र पर कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया, रज़ा फाउण्डेशन के सदस्यों के साथ - साथ उनके चाहने वालों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। रज़ा उत्सव में चित्रकला कार्यशाला एवं माटी के रंग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रज़ा उत्सव की शुरुआत मण्डला लोकसभा क्षेत्र के सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला ने गमले पेंट कर की थी। इसमें बाहर से आये मेहमान कलाकारों ने कैनवास पर अपनी कल्पना को साकार रूप देते हुए महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा को याद किया। 3-day-raza-celebration-concludes चित्रकला कार्यशाला एवं माटी के रंग में स्थानीय लोगों ने भी बड़ी तादाद में अपनी उपथिति दर्ज कराई। मिटटी के दिए स्थित अन्य सामग्री बनाने में बच्चों ने खासी रूचि दिखाई। बच्चों के साथ - साथ बड़ो ने भी मिटटी की चीज़े निर्मित करने का तरीका सीखा और चक्र पर हाथ आज़माया। बच्चों ने आर्ट पेपर पर चित्रकारी की। मिटटी के दिए, गुल्लक, गमलों में सभी आयु वर्ग के लोगों के चित्रकारी की। चित्रकला कार्यशाला एवं माटी के रंग के अलावा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। रज़ा उत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में विनय श्रीवास्तव ने (तबला वादक), दिवाकर दत्त पाण्डे (माउथ आर्गन) व चिराग उइके (ढोलक) में अपनी प्रस्तुति दी। आदित्य एवं चैतन्य ताम्बे द्वारा शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया गया। चारू शुक्ला उपशास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। सोनसाय बैगा- बैगा नृत्य समूह द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। रज़ा उत्सव के दूसरे दिन काश्वी आर्य, अदिति हरदहा, अवनि पटैल, श्रुति श्रीवास्तव, अन्वेषा जैन, एन्जल कुकरेजा व अपराजिता चैहान द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। अदिति हरदहा, रानी चन्द्रौल, सपना सोनी एकल नृत्य प्रस्तुत किया। रज़ा उत्सव में सुप्रसिद्ध पण्डवानी गायिका श्रीमती रितु वर्मा विशेष प्रस्तुति दी। अपनी ख़ास शैली में महाभारत कथा का गायन कर उन्होंने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया ख़ास तौर से उपस्थित थे। 3-day-raza-celebration-concludes रज़ा उत्सव के तीसरे व अंतिम दिन भी चित्रकारों में ख़ासा उत्साह नज़र आया। रपटा घाट में छोटे - बड़े सभी मिटटी के बर्तन बनाना सीखते और चित्रकारी करते नज़र आये। लोगों के उत्साह का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रज़ा उत्सव के विधिवत समापन के बाद भी लोग चित्रकारी करते रहे। रज़ा उत्सव के समापन के दौरान रज़ा फाउण्डेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने बताया कि रज़ा फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी एवं हिंदी के वरिष्ठ कवि अशोक वाजपेयी चाहते है कि मंडला में स्थानीय कलाकारों के लिए रज़ा फाउण्डेशन की गतिविधियां बढे। हम मंडला में अपनी गतिविधियों और तेज़ करेगा। हर माह कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा। 3-day-raza-celebration-concludes इस दौरान उन्होंने माँ रेवा सेवा महाआरती समिति, नगर पालिका परिषद, जिला प्रशासन, मीडिया सहित 3 दिवसीय रज़ा उत्सव में शामिल सभी चित्रकारों, कलाकारों व आम लोगों का आभार जताया। रज़ा फाउण्डेशन ने रज़ा उत्सव को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाहन करने वालों को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रज़ा फाउण्डेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे, श्री अखिलेश, योगेंद्र त्रिपाठी, गजेंद्र सोनी आशीष कछवाहा, मनोज द्विवेदी, अरविंद पाठक, रफ़ीक शाह आदि का विशेष योगदान रहा।