31 मई को राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे पीएम मोदी

31 मई को राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे पीएम मोदी

 नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव में महाजीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण की तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं. मंगलवार को अमित शाह और नरेंद्र मोदी के बीच पांच घंटे की बैठक हुई, ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इसमें मंत्रियों के नाम पर मुहर लगी होगी. PM ने इस बार शपथ ग्रहण में BIMSTEC देशों के प्रमुख को बुलाया है.
ममता बनर्जी देंगी धरना
लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की काफी घटनाएं देखने को मिली थी. जिसके बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरना देने वाली हैं. चुनाव से पहले हिंसा के कारण बेघर हुए TMC कार्यकर्ताओं के समर्थन में ममता बनर्जी कल से धरना देंगी.
राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे पीएम मोदी
30 मई को पीएम मोदी आने वाले पांच सालों के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वहीं इसके अगले ही दिन 31 मई को पीएम मोदी अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.
ममता को बीजेपी का जवाब
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने से मना कर दिया है. अब बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें जवाब दिया है कि आना या ना आना उनके ऊपर है, लेकिन समारोह में किसे बुलाना है ये हमारा अधिकार है.