982.3 करोड़ रुपए की लागत से मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट
भोपाल, मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का री-डेवलपमेंट होने जा रहा है। पीएम मोदी 6 अगस्त को अमृत भारत योजना के तहत वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश भर के 34 रेलवे स्टेशन 982.3 करोड़ रुपए की लागत से नए रूप में विकसित किया जाएंगे। इन 34 रेलवे स्टेशनों में से तीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आते हैं।
अमृत भारत योजना के तहत देशभर में 506 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे
दरअसल, पीएम मोदी अमृत भारत योजना के तहत देशभर में 506 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इनमें से 34 मध्य प्रदेश के हैं जिन पर 982.3 करोड़ रुपए खर्चे जाएंगे। इस योजना के तहत विश्व प्रसिद्ध खजुराहो कस्बे के रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। खास बात यह कि अकेले खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए 260 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र में खजुराहो के साथ ही कटनी जंक्शन, कटनी मुडवारा रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। इस सौगात के लिए मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।
इन 34 रेलवे स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट
खजुराहो रेलवे स्टेशन पर 260 करोड़ रु.
बैतूल के आमला स्टेशन पर 31.7 करोड़
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर 25.4 करोड़
दमोह रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़
बैतूल रेलवे स्टेशन पर 24.9 करोड़
ग्वालियर जिले की डबरा रेलवे स्टेशन पर 24 करोड़
कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर 22 करोड़
मंदसौर के शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर 21.6 करोड़
नरसिंहपुर के श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर 21.5 करोड़
गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन पर 19.8 करोड़
नर्मदा पुरम के बानापुरा स्टेशन पर 19.1 करोड़
जबलपुर के सिहोरा रोड स्टेशन पर 19 करोड़
बेतूल के घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर 18.9 करोड़
सतना की मैहर रेलवे स्टेशन पर 21.4 करोड़
विदिशा के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर 21.3 करोड़
भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर 21.2 करोड़
खंडवा के नेपानगर रेलवे स्टेशन पर 20.6 करोड
कटनी जिले के कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर 20.6 करोड़ रुपए
कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 30 करोड़
होशंगाबाद जिले के इटारसी जंक्शन स्टेशन पर 29.9 करोड़
देवास रेलवे स्टेशन पर 29 करोड़
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्टेशन पर 29 करोड़
गुना रेलवे स्टेशन पर 28.5 करोड़
राजगढ़ के ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर 20.3 करोड़
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर 20.1 करोड़
नरसिंहपुर की करेली रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़
उज्जैन जिले के विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पर 18.9 करोड़
विदिशा रेलवे स्टेशन पर 18.6 करोड़
होशंगाबाद(नर्मदापुरम्) रेलवे स्टेशन पर 18.4 करोड़
हरदा स्टेशन पर 18 करोड़
बेतूल के मुलताई रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड़
रीवा रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड
सागर रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड़
छिंदवाड़ा के पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर 16.7 करोड़ रुपए की लागत से री-डेवलपमेंट किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
