कमलनाथ के बाद दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी

कमलनाथ के बाद दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसी कड़ी में बयानबाजी का सिलसिला जारी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन कार्यकलापों की सघन जांच कराई जाएगी।

गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी 
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निचले अधिकारियों पर मनमाफिक नोटशीट लिखने के लिए दबाव बना रहे है। दिग्विजय ने वित्त विभाग के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए लिखा- कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन कार्यकलापों की सघन जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी वरिष्ठता के क्यों ना हो।

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया: आशीष अग्रवाल 
दिग्विजय के ट्वीट पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि- रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। अपने शासनकाल में ही चेतावनी दे पाए और चेतावनी देकर भ्रष्टाचार की गंगा बहाई। अब दिग्विजय की न जनता सुनने वाली न अधिकार सुनने वाले। बीजेपी के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, जो गलत करेगा उसके ऊपर कारवाई की जाएगी। अधिकारी अगर गलत कर रहे हैं तो हमारी सरकार बनने पर सभी को देखा जाएगा। क्योंकि जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है वो नियम विरुद्ध निकलकर सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट