जानलेवा हमले और अवैध वसूली के मामले में फरार भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार 

जानलेवा हमले और अवैध वसूली के मामले में फरार भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार 

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई एक जानलेवा हमले और अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहे भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इस  मामले में पहले ही उनके चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे।

क्या है पूरा मामला?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार संचार नगर दीनदयाल निवासी गौरव वाजपेयी (उम्र 43 वर्ष) 17 जुलाई 2025 की रात अपनी पत्नी नेन्सी वाजपेयी के साथ अपने घर के सामने स्थित दुकान में बैठे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल में सवार करीब 5-6 लोग वहां पहुंचे। स्कॉर्पियो में भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया भी सवार था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  घनघोरिया ने गौरव को दुकान से बुलाकर फुटपाथ पर ले जाकर 20 हजार रुपये की मांग की। गौरव द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर पहले मानव ने खुद उस पर चाकू से हमला किया, फिर अपने साथियों से कहा कि इसको खत्म कर दो। इसके बाद उसके साथियों ने एक राय होकर गौरव पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी दोनों जांघों और सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में गौरव को तत्काल स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 296 , 119(1) , 109 (उकसाना), 118(1) (जानबूझकर अपराध में सहायता), 351(3) (प्राणघातक हमला), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया।

एक अन्य आरोपी निखिल सेन की तलाश जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मानव घनघोरिया वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं। माढ़ोताल, सिविल लाइन थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आज उसे घेराबंदी कर जी.एस. कॉलेज जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। एक अन्य आरोपी निखिल सेन की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार