प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी भाजपा की शिवराज सरकार: भीष्म द्धिवेदी 

प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी भाजपा की शिवराज सरकार: भीष्म द्धिवेदी 

प्रदेश में विकास की  नई इबारत लिखी  भाजपा की शिवराज सरकार:- भीष्म दिवेदी

भाजपा सरकार समाज के सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए कर रही कार्य

 भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

मंडला, प्रदेश में समग्र विकास  की इबारत लिखने और जनकल्याण के कार्य  जमीन में उतरने का काम भाजपा की शिवराज सरकार ने अपने चौथे कार्यकाल के तीन वर्ष में किया। बीच में कांग्रेेस की कमलनाथ सरकार के आने से अवरुद हुई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को पुनः भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा तेेजी से क्रियान्वयन कर जनता को सीधे लाभ देने का कार्य  किया जा रहा है।उक्त विचार भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन एवं जनकल्याण विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार व कार्यालय मंत्री थामन बरमैया उपस्थित रहे।

इसे भी देखें

आईपीएस अधिकारियों के थोक में तबादले, 75 IPS इधर से उधर, जानिए कौन कहां गया

श्री दिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केे नेेृतत्व में भाजपा सरकार के चौथे कार्यकाल के बीते तीन वर्ष महत्वपूर्ण रहे हैं।  2018 में दुर्भाग्य से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जिससे विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। आज किसान सम्मान निधि में केंद्र के छह हजार रुपए के अतिरिक्त अपनी ओर से चार हजार रुपए प्रति किसान प्रदान करने वाला मप्र पहला राज्य है।

इसे भी देखें

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ने आँचल कुंड धाम में पूजन किया

भाजपा सरकार ने किसान, गरीब, कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। वर्तमान में 44 लाख 50 हजार से अधिक का लाडली लक्ष्मी परिवार बन गया है। लाडली लक्ष्मी-2 योजना प्रारंभ की गई है।  प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की स्वीकृति सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है, इससे 4000 से अधिक एमबीबीएस की नई सीटें उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश नंबर-1 है।

इसे भी देखें

छिंदवाड़ा में शाह ने भरी हुंकार, कहा-लोकसभा के साथ जिले की सातों सीटें जीतेगी भाजपा

मप्र में खेलो इंडिया के माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। माफिया, गुंडे, बदमाशोें पर शिकंजा कसा गया है। भारत के सकल घरेलू उत्पाद में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत से बढ़कर 4.8 प्रतिशत हुआ है। प्रदेश में पेसा एक्ट के माध्यम से जनजातियोें को जल, जंगल व जमीन, महिला सशक्तिकरण, परंपराओं और संस्कृति तथा श्रम जैसे विषयों पर ग्राम सभाओं को अधिकार दिए हैं। जैव विविधता के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने कई कार्य किए हैं इसकी वजह से मध्य प्रदेश आज  टाइगर के साथ अब चीता स्टेट भी बन गया है।

इसे भी देखें

सावरकर नहीं गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा, सांसदी छीनकर डरा नहीं सकते: राहुल गांधी

हाल ही में मुख्यमंत्री लाडली बहना योेजना महिलाओं के लिए शुरू की गई, यह योजना प्रदेश की बहनो को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। प्रदेश की लाडली बहनो के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए इस योजना के अंतर्गत डाले जाएंगे। 17वे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आयोजन का सौभाग्य भी इस बार मध्यप्रदेश को मिला। वही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 'फ्यूचर  मध्य प्रदेश' की थीम पर हुआ। विभिन्न देशों के डेलिगेट्स ने भाग लिया। माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता का अवसर मिला। प्रदेश में हो रही जी-20 बैठको के आयोजन से विश्व भर में प्रदेश की छवि उज्जवल हुई है ।

इसे भी देखें

भंग हुई राहुल की संसद सदस्यता तो जनप्रतिनिधित्व कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिवेदी ने कहा कि मुुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान केे नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के साथ समावेशी विकास के कार्य कर रही है युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे है  बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने की व्यवस्था की जा रही है। कमजोर वर्गों के लिए टंट्या मामा, भगवान बिरसा मुंडा ,संत रविदास, डॉ भीमराव अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले जैसे महापुरुषों के नाम पर स्वरोजगार योजनाएं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। नई नीतियां नई योजनाएं  वनवासी कल्याण, अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के माध्यम से मध्य प्रदेश समृद्ध व आत्मनिर्भर और स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण की संकल्प यात्रा में आगे बढ़ रहा है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट