मण्डला में पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

मण्डला में पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
मण्डला में पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

मण्डला में पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री कुलस्ते से वर्चुअल जुड़े कार्यकर्ता

मण्डला - भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने पार्टी का ध्वजारोहरण किया तत्पश्चात मण्डला नगर में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय में प्रभात फेरी सभा के रूप में परिवर्तित हुई। पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा एवं मण्डला सांसद व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते से वर्चुअल जुड़कर कार्यकर्ताओं ने उदबोधन को सुना। जिले के सभी मण्डलों में प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से वर्चुअल रूप से जुड़कर हजारो कार्यकर्ताओं ने अपने शीघ्र नेतृत्व के विचारों एवं उनके दिये गये मार्गदर्शन को प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास में भाजपा के विभिन्न मार्गदर्शकों का एवं कार्यकर्ताओं के योगदान का उल्लेख किया।

भीष्म द्विवेदी ने एकात्म मानववाद की विचारधारा को लेकर निरंतर 42 वर्ष तक किये गये संघर्ष के परिणाम को निरूपित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वर्तमान स्वरूप को हम देख रहे हैं इसमें लाखों कार्यकर्ताओं का समर्पण है जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी सिर्फ देश की ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में विद्वमान है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मंच पर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष जयदत्त झा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संगठनात्मक विषयों पर अपनी बात रखी, जिला मंत्री ललित लोधी ने प्रदेश संगठन के द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे गये प्रस्तावना का वाचन किया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह एवं आभार आईटी सेल प्रभारी रवि सोनवानी ने व्यक्त किया।